नाग चालीसा

संकट निवारण, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति के लिए

चालीसा · 15 बार पढ़ा गया

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्खपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥

एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायंकाले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः॥

नमो नमो भिलट सुख करते।
नमो नमो देवा दुःख हरते॥

मनभावन है रूप तुम्हारो।
तिहुँ लोक फैलो उजियारो॥

कोमल अंग, श्याम रंग प्यारा।
चाल चलत रेवा सी धारा॥

सेंदुर घृत संग चोला साजे।
जाको देख मन हर्ष विराजे॥

रूप तुम्हारो अधिक सुहावे।
दरस करत जन अति सुख पावे॥

प्रलयकाल सब नाशन हारे।
तुम गौरी शिव शंकर प्यारे॥

शेषनाग बन धरा उठाये।
महादेव गल माल सजाये॥

लक्ष्मण रूप लियो जगदाता।
रामकाज कियो सुखदाता॥

नागलवाड़ी में तुम्ही विराजत।
सतपुड़ा पर्वत तुमसे साजत॥

सब जीवनमय ताप हरते।
बांझन की तुम झोली भरते॥

सांचे मन जब नाम लेवा।
श्री तेजा तारा जगदेवा॥

महिमा अपरमपार तिहारी।
मनवर दो मोहे इच्छाधारी॥

बंगाल का हुर लीला रचाई।
संग चलत है भैरव भाई॥

चमत्कार तैलन को बतायो।
बारम्बार प्रणाम करायो॥

घाणा से श्री भैरव छुड़ायो।
मां पदमा संग ब्याह रचाये॥

श्री विष्णु संग लगन लगाई।
वासुनाग बन सैया सजाई॥

बलराम रूप धर साथ निभायो।
कृष्ण से फण पै नाच नचायो॥

देव दानव जब युद्ध छिड़यो।
तब तुमको ही रास बनायो॥

उग्र रूप जब आप धराये।
भय और बाधा पास न आये॥

जब जब नाम करो उच्चारण।
रूप अनेक करो प्रभु धारण॥

अनन्त नाग तुम वासुकी राजा।
नदीपहेट के भिलट क्वाजा॥

शेष, पदम, कम्बल जगदाता।
शंख पाल धृतराष्ट्र विधाता॥

तक्षक कालिया से काल डर भागे।
शुभ कारज तुम रहते आगे॥

धूप दीप जो दूध चढ़ावे।
नर नारी मनवांछित फल पावे॥

नाग पंचमी तुम्हें अति भावे।
रविवार भी अधिक सुहावे॥

तुम विमली में विचरण करते।
क्षण में दुनिया के दुख हरते॥

रविवार श्री फल जो चढ़ावें।
काल सर्प प्रभु दोष छुड़ावे॥

ब्रह्म मुहूर्त जो तुमको ध्यावे।
शिवकृपा पात्र बन जायें॥

खाली हाथ को कर्म सिखाते।
रंक को राजा पल में बनाते॥

जन जन मन फैलो अंधियारो।
द्वार खड़ो मैं सेवक थारो॥

आके नाथ मोहे दरश दिखाओ।
भटके मन को राह बताओ॥

तुम बिन किसकी शरण में जाऊँ।
कण कण में तुमको ही पाऊँ॥

भक्तन से प्रभु प्रीत लगाते।
संकट में तुम साथ निभाते॥

जब तक जियूँ तुम्हरे गुण गाऊँ।
तुम्हरो जस मैं सदा सुनाऊँ॥

नाग चालीसा जो कोई गावें।
सुख संपत्ति धन धान्य वो पावे॥

मुझको देवा कष्ट अति घेरो।
तुम बिन कौन हरे दुःख मेरो॥

मात पदमा संग वासुकी स्वामी।
कृपा करहु अब अंतरयामी॥

दया करो पाताल निवासी।
दर्शन दो मोहे अंखिया प्यासी॥

अज्ञान चूक क्षमा करो देवा।
रख लो लाज सफल करो सेवा॥

भिलट नाम जो मन से ध्यावें।
सब सुख भोग परम पद पावें॥

श्याम देह सिंदूरी सी, अरुधरी तेज सौ रूप।
शांत देव मन शांति दे, जय जय जय नाग रूप॥