विश्वकर्मा आरती

सृजन शक्ति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्ति

आरती · 14 बार पढ़ा गया

ॐ जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
सकल सृष्टि के कर्ता, रक्षक श्रुति धर्मा॥
ॐ जय श्री विश्वकर्मा॥

आदि सृष्टि में विधि को, श्रुति उपदेश दिया।
जीव मात्र का जग में, ज्ञान विकास किया॥
ॐ जय श्री विश्वकर्मा॥

ऋषि अंगिरा ने तप से, शांति नहीं पाई।
ध्यान किया जब प्रभु का, सकल सिद्धि आई॥
ॐ जय श्री विश्वकर्मा॥

रोग ग्रस्त राजा ने, जब आश्रय लीना।
संकट मोचन बनकर, दूर दुःख कीना॥
ॐ जय श्री विश्वकर्मा॥

जब रथकार दंपति, तुम्हरी टेर करी।
सुनकर दीन प्रार्थना, विपत हरी सगरी॥
ॐ जय श्री विश्वकर्मा॥

एकानन चतुरानन, पंचानन राजे।
द्विभुज चतुर्भुज दशभुज, सकल रूप साजे॥
ॐ जय श्री विश्वकर्मा॥

ध्यान धरे जब पद का, सकल सिद्धि आवे।
मन दुविधा मिट जावे, अटल शक्ति पावे॥
ॐ जय श्री विश्वकर्मा॥

श्री विश्वकर्मा जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत गजानंद स्वामी, सुख संपति पावे॥
ॐ जय श्री विश्वकर्मा॥