संकट निवारण, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ मंत्र
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की।
उग्र रूप है तुम्हारा देवा, भक्त सभी करते हैं सेवा॥
मनोकामना पूरण करते, तन-मन से जो सेवा करते।
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की॥
भक्तों के संकट हारी की आरती कीजे श्री नागदेवता की।
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की॥
महादेव के गले की शोभा ग्राम देवता में है पूजा।
श्वेत वर्ण है तुम्हारी ध्वजा॥
दास ऊंकार पर रहती कृपा सहस्त्रफनधारी की।
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की॥
आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की॥