संकट निवारण, भय मुक्त जीवन और आध्यात्मिक उन्नति के लिए
जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा।
जय काली और गौरा देवी कृत सेवा॥
जय भैरव देवा॥
तुम्ही पाप उद्धारक दुःख सिन्धु तारक।
भक्तों के सुख कारक भीषण वपु धारक॥
जय भैरव देवा॥
वाहन श्वान विराजत कर त्रिशूल धारी।
महिमा अमित तुम्हारी जय जय भयहारी॥
जय भैरव देवा॥
तुम बिन देवा सेवा सफल नहीं होवे।
चौमुख दीपक दर्शन दुःख खोवे॥
जय भैरव देवा॥
तेल चटकि दधि मिश्रित भाषावलि तेरी।
कृपा कीजिये भैरव, करिए नहीं देरी॥
जय भैरव देवा॥
पाँव घुँघरू बाजत अरु डमरू डमकावत।
बटुकनाथ बन बालक जन मन हरषावत॥
जय भैरव देवा॥
बटुकनाथ जी की आरती जो कोई नर गावे।
कहे धरणीधर नर मनवांछित फल पावे॥
जय भैरव देवा॥